भारतीय टीम के बैटिंग ऑलराउंडर केदार जाधव ने बारिश से प्रार्थना की है, कि वह महाराष्ट्र चला जाए। केदार महाराष्ट्र से हैं और वहां काफी दिनों से बरसात नहीं हुई है और सुखा पड़ा हुआ है। नॉटिंघम में प्रार्थना करते हुए केदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें केदार को प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।
टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने वीडियों में प्रार्थना करते हुए कहा, 'ए बारिश तेरी जरूरत यहां से ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। वहां जाकर बरस।'
चार जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच के लिए 41-41 ओवर ही निर्धारित किए जा सके। सात जून को ब्रिस्टल में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच रद्द करना पड़ा। इस मैच में तो टॉस तक नही हो पाया।
इसके अलावा 10 जून को साउथैम्प्टन में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच 7.3 ओवरों से आगे खेला नहीं जा सका। 11 जून को बारिश की वजह से ब्रिस्टल में श्रीलंका और बांग्लादेश मुकाबले का टॉस हो नहीं पाया और यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।