फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KC Cariappa Retirement: केसी करियप्पा ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया एलान

Mon, 12 Jan 2026 11:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व आईपीएल स्पिनर केसी करियप्पा ने 31 वर्ष की उम्र में भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी रहस्यमयी स्पिन से पहचान बनाने वाले करियप्पा ने भावुक संदेश के साथ अपने सफर को अलविदा कहा।
विज्ञापन
केसी करियप्पा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएल लेग स्पिनर केसी करियप्पा ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 31 वर्षीय करियप्पा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि गली क्रिकेट से लेकर देशभर के स्टेडियमों में खेलने तक का सफर उनके लिए सपने जैसा रहा। करियप्पा ने अपने करियर के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं ने मुश्किल समय में उन पर भरोसा किया और परिवार जैसा साथ दिया।
विज्ञापन


2015 में किया आईपीएल डेब्यू
करियप्पा ने 2015 में आईपीएल में डेब्यू किया, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा। अपने पहले ही मैच में उन्होंने एबी डिविलियर्स का विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। बाद में वह किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और दोबारा केकेआर का हिस्सा रहे। आईपीएल में उन्होंने 11 मैचों में 8 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 75 विकेट लेकर उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें