फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: केविन पीटरसन ने चुनी सीजन की सर्वश्रेष्ठ टीम, राशिद-कार्तिक को नहीं दिया मौका, अश्विन-हेजलवुड टीम में

Wed, 01 Jun 2022 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीटरसन ने अपनी टीम में रविचंद्रन अश्विन और जोश हेजलवुड को मौका दिया है, लेकिन उन्होंने राशिद खान और दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर रखा है। पीटरसन की टीम में उमरान मलिक भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
केविन पीटरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का 15वां सीजन गुजरात टाइटंस के नाम रहा। फाइनल मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर हार्दिक की टीम ने पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम किया। इस सीजन गुजरात के कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जो पिछले सीजन फ्लॉप रहे थे। इसके अलावा राजस्थान, लखनऊ और आरसीबी के खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। आईपीएल खत्म होने के बाद सचिन सहित कई दिग्गजों ने अपने पसंदीदा 11 खिलाड़ी चुने और इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग 11 बनाई। केविन पीटरसन ने भी ऐसा किया है, लेकिन पसंदीदा टीम में शामिल नाम थोड़ा चौकाने वाले हैं। 
विज्ञापन


पीटरसन ने अपनी टीम में दिनेश कार्तिक और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है, जिन्होंने कई अहम मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, अश्विन और हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनके प्रदर्शन से उनके कोच खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन

पीटरसन की टीम में गुजरात के सिर्फ तीन खिलाड़ी
केविन पीटरसन की टीम में गुजरात के सिर्फ तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि राजस्थान के भी तीन खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया है। दो मैचों में अपने बल्ले से कमाल कर गुजरात को जीत दिलाने वाले राशिद पीटरसन की टीम में नहीं हैं, जबकि प्लेऑफ मैचों में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा था। उनके अलावा दिनेश कार्तिक को भी पीटरसन ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया है, जबकि आईपीएल में आरसीबी के लिए कमाल करने के बाद कार्तिक टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं। 

अश्विन और हेजलवुड चौकाने वाले नाम
पीटरसन की टीम रविचंद्रन अश्विन और केविन पीटरसन चौकाने वाले नाम हैं। अश्विन ने इस सीजन बल्ले से जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी गेंदबाजी उतनी कारगर नहीं साबित हुई है। टीम के कोच संगकारा ने भी फाइनल में राजस्थान की हार के बाद कहा कि अश्विन को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। वहीं, जोश हेजलवुड कई मैचों में काफी महंगे साबित हुए थे। खासकर अंत के ओवरों में बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की थी। इसके बावजूद पीटरसन ने हेजलुवड को अपनी टीम में रखा है। 

केविन पीटरसन की आईपीएल टीम
जोस बटलर, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, रवि अश्विन, राहुल तेवतिया, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें