फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगी महिला अंपायर

Fri, 31 Jan 2014 11:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक आपने क्रिकेट के मैदान पर पुरुषों को अंपायर के रूप में देखा है। लेकिन अब आप महिलाओं को भी अंपायरिंग करते देख सकेंगे।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की कैथी क्रॉस को आईसीसी ने अपने अंपायरिंग पैनल में शामिल किया है। वह आईसीसी की अंपायरिंग पैनल में शामिल होने वाले पहली महिला अंपायर हैं।

उनका नाम एसोसिएट और संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के वार्षिक आकलन और चयन प्रक्रिया के बाद शामिल किया गया।

क्रॉस के अलावा 2014 के पैनल में निगेल मॉरिसन को समीर बांडेकर, मार्क हाथ्रोन, वायंड लॉउ, डेविड ओधिआंम्बो, बुद्धी प्रधान, सारिका सिवा प्रसाद, रिचर्ड स्मिथ, इयान रेमेज और कर्टनी यंग के साथ शामिल किया गया है।
विज्ञापन


56 साल की क्रॉस आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 3 से 6 तक के मैचों में अंपायरिंग कर सकेंगी। क्रॉस 2009 में ऑस्ट्रेलिया में हुई महिलाओं की वर्ल्ड कप और भारत में 2013 वर्ल्ड कप से भी जुड़ी रही हैं।
विज्ञापन


अपने चयन पर क्रॉस ने बताया कि वह पैनल में अपने चयन पर बेहद उत्साहित हैं।

आईसीसी की अंपायरों की अंतरराष्ट्रीय एसोसिएट और एफिलिएट पैनल के अंपायर एसोसिएट और एफिलिएट सदस्यों के बीच मुकाबले में अंपायरिंग कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें