कश्मीर के गांदरबल जिले के सात साल के अहमद की स्पिन गेंदबाजी की चर्चा ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच गई है। दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न तक ने उनके हुनर की तारीफ की है।
दरअसल, गत जुलाई में एक पत्रकार ने अहमद का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें वॉर्न को टैग करते हुए लिखा गया था कि आसानी से की गई बॉल आफ द सेंचुरी।
एक गुगली जो डेढ़ मीटर तक घूमी। वॉर्न ने इस अपनी प्रतिक्रि या में कहा कि यह शानदार है। अच्छी गेंद की यंगमैन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में चल रहे पहले टेस्ट के लंच ब्रेक में फॉक्स चैनल पर भी इसे चलाया गया।
देखें वीडियोः-