फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KK VS BJ: बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया दम, काशी को एकतरफा अंदाज में हराया

Mon, 17 Feb 2025 10:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बुंदेलखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाए थे, जवाब में काशी नाइट्स की टीम 9.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। बुंदेलखंड ने इस मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन किया और काशी को एकतरफा अंदाज में हराया।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवि के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने एलएलसी टेन10 के मुकाबले में काशी नाइट्स को 53 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। बुंदेलखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाए थे, जवाब में काशी नाइट्स की टीम 9.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। बुंदेलखंड ने इस मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन किया और काशी को एकतरफा अंदाज में हराया। 
विज्ञापन

काशी नाइट्स की खराब बल्लेबाजी 
काशी नाइट्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज अजीत मोहिते ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बुंदेलखंड के लिए रवि के अलावा मोहम्मद कमिल त्यागी ने दो विकेट लिए, जबकि रोहन खरत, विशाल सिंह और आकाश लेफ्टी ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए काशी नाइट्स ने सधी हुई शुरुआत की थी और तीन ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए थे। काशी के लिए सलामी बल्लेबाज अमन ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह सात गेंदों पर चार चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साफू खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।  

काशी की पारी इसके बाद अचानक से बिखर गई और इसके सूत्रधार रहे रवि जिन्होंने काशी नाइट्स को लगातार झटके दिए। काशी की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसके पांच बल्लेबाज खाता खोलने में भी असफल रहे। इतना ही नहीं काशी के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके और कोई भी साझेदारी नहीं निभा सका। 

बुंदेलखंड के लिए चमके मुलायम 
मुलायम और जडेजा हितेंद्रसिंह की शानदार बल्लेबाजी की मदद से बुंलेदखंड ब्लास्टर्स ने काशी नाइट्स के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। बुंदेलखंड के लिए मुलायम ने 23 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए, जबकि जडेजा ने आठ गेंदों पर तीन छक्कों के सहारे 21 रन बनाए। वहीं, कप्तान नोमान ने 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 29 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद बुंदेलखंड की पारी लड़खड़ा गई थी। बुंदेलखंड के लिए नदीम शेख ने आठ गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शान ने मोहम्मद कमिल त्यागी को खाता खोले बिना आउट किया। फिर अखिलेश अधाना को भी शान ने अपनी गेंद पर कैच लेकर शिकार बनाया। अखिलेश सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नोमान और मुलायम ने अर्धशतकीय साझेदारी की। नोमान के आउट होने के बाद एक छोर से मुलायम ने पारी आगे बढ़ाई, जबकि दूसरे छोर से जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। काशी नाइट्स की ओर से शान ने दो विकेट लिए, जबकि कप्तान अंकित सिंह कल्की और पुल्कित चौधरी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें