फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन की जगह टीम इंडिया में शामिल हुआ यह बल्लेबाज

Mon, 03 Oct 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन के कोलकाता टेस्ट में चोटिल हो जाने के कारण टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह करुण नायर को आठ अक्टूबर से इंदौर में  न्यूजीलैंड के खिलाफ  खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम में जगह दी गई है। करुण को दूसरी बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल श्रीलंका दौरे में ओपनर मुरली विजय के चोटिल हो जाने के बाद करुण को श्रीलंका बुलाया गया था लेकिन तब वह अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए थे। 
विज्ञापन


धवन के हाथ में कोलकाता टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। उनकी बाएं हाथ में मामुली फ्रैक्चर हो गया है। इस वजह से उन्हें 10 से 15 दिन आराम करने की सलाह दी गई है।
करुण नायर ने इसी साल जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में वनडे में पदार्पण किया था। 24 साल के इस युवा बल्लेबाज ने साल 2015-16 के रणजी सीजन में लगभग 50 की औसत से 500 रन बनाए थे। घरेलू क्रिकेट में वह लगातार रन बना रहे हैं। हालांकि तीसरे टेस्ट में धवन की जगह टीम में जगह पाने के दावेदार गौतम गंभीर हैं जो कि फॉर्म में भी चल रहे हैं। उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में वापसी का दावा ठोंका था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


करुण नायर कर्नाटका की ओर से रणजी खेलते हैं और वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें