फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: कर्नाटक की टीम में शामिल करुण नायर, द्रविड़ के बेटे अन्वय वीनू मांकड़ ट्रॉफी में संभालेंगे कमान

Mon, 06 Oct 2025 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

करुण का नाम इससे पहले संभावित खिलाड़ियों में शामिल था। मयंक अग्रवाल कर्नाटक की कप्तानी जारी रखेंगे और टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है जिसमें क्रुथिक कृष्णा, शिखर शेट्टी और मेहसिन खान शामिल हैं।
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर की दो सत्र के बाद कर्नाटक की रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई है। करुण को सौराष्ट्र के खिलाफ 15 अक्तूबर से राजकोट में होने वाले मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। करुण इस सीजन विदर्भ से दोबारा कर्नाटक टीम के साथ जुड़े थे। करुण ने पिछले सीजन विदर्भ के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

नए चेहरों को मिला मौका
करुण का नाम इससे पहले संभावित खिलाड़ियों में शामिल था। मयंक अग्रवाल कर्नाटक की कप्तानी जारी रखेंगे और टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है जिसमें क्रुथिक कृष्णा, शिखर शेट्टी और मेहसिन खान शामिल हैं। 

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अन्वय करेंगे कर्नाटक की कप्तानी
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक टीम की कमान संभालेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन देहरादून में नौ से 17 अक्तूबर तक होगा। टूर्नामेंट के पिछले सत्र में अन्वय अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
विज्ञापन

कर्नाटक की रणजी ट्रॉफी टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर, आर सामरन, केएल श्रीजिथ (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विशाक विजयकुमार, विदवथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, एम वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, क्रुथिक कृष्णा (विकेटकीपर), केवी अनीश, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम: अन्वय द्रविड़ (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश आर्या, आदर्श डी उर्स, एस मणिकांत (उपकप्तान), प्रणीत शेट्टी, वसव वेंकटेश, अक्षत प्रभाकर, सी वैभव, कुलदीप सिंह पुरोहित, रतन बीआर, वैभव शर्मा, केए तेजव, अथर्व मालविय सनी कांची, रेहान मोहम्मद (विकेटकीपर)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें