अनोखे अंदाज में मनाया नायर ने जश्न
करुण नायर ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में चौथा शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने नौ का इशारा करते हुए जश्न मनाया। उनके इस अनोखे जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें उन्हें अपनी काबिलियत का सबूत देते हुए देखा जा सकता है। नायर को आखिरी बार भारत के लिए 2017 में खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। उम्मीद है कि चयनकर्ता उनके हालिया प्रदर्शन को तरजीह देकर एक मौका देंगे।