फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ करूण नायर को मिली टीम की कमान

Sat, 22 Sep 2018 07:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करुण नायर
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम का ऐलान कर दिया है। 29 सितंबर को होने वाले इस मैच में 13 सदस्यीय टीम की कमान करूण नायर के हाथों में दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि भारत दौरे पर आ रही वेस्टइंडीज टीम को भारतीय टीम के खिलाफ दो टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट 4 से 8 अक्टूबर तक सौराष्ट्र में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच हैदराबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। वन-डे सीरीज 21 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेगी और टी-20 सीरीज 4 से 11 नवंबर तक खेली जाएगी।

पांच मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबाल गुवाहाटी में 21 अक्टूबर, दूसरा इंदौर में 24 अक्तूबर और तीसरा पुणे में 27 अक्तूबर को खेला जाएगा। सीरीज की आखिरी दो मैच मुंबई और तिरूवनंतपुरम में क्रमश: 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, करुण नायर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ईशान किशन (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, बेसिल थम्पी, आवेश खान, के विग्नेश, इशान पोरेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें