फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHT: फाइनल में कर्नाटक ने मारी बाजी, विदर्भ को 36 रन से हराया, पांचवीं बार जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

Sat, 18 Jan 2025 09:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक ने रविचंद्रन स्मरण की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 348 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम 48.2 ओवर में 312 रन पर सिमट गई। उनके लिए ध्रुव शोरे ने 111 गेंदों में 110 रन बनाए। इस मैच में कर्नाटक के लिए वासुकी कौशिक, प्रसिद्ध कृष्णा और अभिलाष शेट्टी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक राज को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
कर्नाटक ने जीता खिताब (मयंक अग्रवाल कप्तान) - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण का समापन कर्नाटक की जीत के साथ हो गया। शनिवार को वडोदरा में खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने विदर्भ को 36 रन से हराकर एक बार फिर खिताब अपने नाम कर लिया। यह कर्नाटक का पांचवां खिताब है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक ने रविचंद्रन स्मरण की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 348 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम 48.2 ओवर में 312 रन पर सिमट गई। उनके लिए ध्रुव शोरे ने 111 गेंदों में 110 रन बनाए। इस मैच में कर्नाटक के लिए वासुकी कौशिक, प्रसिद्ध कृष्णा और अभिलाष शेट्टी ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक राज को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

कर्नाटक ने पांचवीं बार जीता खिताब
विदर्भ को हराकर मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली टीम कर्नाटक ने पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले टीम ने 2013-14, 2014-15, 2017-18, 2019-20 संस्करण में ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, विदर्भ एक बार फिर अपने पहले खिताब से चूक गया।

विदर्भ की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ के लिए ध्रुव शोरे ने शतक जड़ा। यह इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा शतक है। हालांकि, फाइनल में उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला। शोरे के अलावा हर्ष दुबे ने इस मैच में बड़ी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों में 63 रन बनाए। करुण नायर (27) के आउट होने के बाद विदर्भ का मध्यक्रम दबाव में आ गया। विदर्भ की टीम बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट में उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की बड़ी पारियों के कारण मध्यक्रम को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल सका था। फाइनल के दबाव में उसकी बल्लेबाजी बिखर गई। शोरे ने एक छोर से कुछ शानदार चौके लगाते हुए नायर के साथ 56 और अनुभवी जितेश शर्मा (34) के साथ 62 रन की साझेदारी की। विदर्भ की टीम हालांकि बीच के ओवरों में ज्यादा बाउंड्री नहीं लगा सकी जिससे दबाव बढ़ता गया।
विज्ञापन

कर्नाटक की पारी
बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की 92 गेंद में 101 की पारी खेली। उन्होंने चौथे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णन श्रीजीत (74 गेंद में 78 रन) के साथ 160 रन की साझेदारी की। इसके बाद स्मरण ने पांचवें विकेट के लिए अभिनव मनोहर (42 गेंद में 79 रन) के साथ 106 की आक्रामक साझेदारी की और कर्नाटक का स्कोर 350 के करीब पहुंचा दिया। फाइनल मुकाबले में मयंक अग्रवाल ने 32, देवदत्त पडिक्कल ने आठ, केवी अनीश ने 21, हार्दिक राज ने 12* और श्रेयस गोपाल ने तीन* रन बनाए। विदर्भ के लिए दर्शन नलकंडे और नचिकेत भुटे ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि यश ठाकुर और यश कदम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें