फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच बने जे अरूण कुमार, IPL में निभा चुके हैं अहम किरदार

Wed, 29 Apr 2020 05:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जे अरूण कुमार - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज जे अरूण कुमार मंगलवार को अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किए गए। कोच के तौर पर वह इससे पहले कर्नाटक की टीम के साथ कई वर्षों तक जुड़े रहे है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच रह चुके है। 

विज्ञापन


अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान हिगिंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'रणजी ट्रॉफी और आईपीएल के पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और कोच जे अरूण कुमार को पुरुषों टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।' 

अरूण कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,200 से अधिक जबकि लिस्ट ए मैचों में 3,000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने 2013-14 और 2014-15 के सत्र में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी कप में कर्नाटक का शानदार नेतृत्व किया था। 
विज्ञापन


45 साल के अरूण ने कोच बनने के बाद खुशी जहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिका को टेस्ट खेलने वाला देश बनाना है। उन्होंने कहा, 'मैंने लंबे, मध्य और अल्पकालिक लक्ष्य बनाए है। मेरी हालांकि असली लक्ष्य यह होगा कि अमेरिका आने वाले दिनों में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में शामिल हो।' उन्होंने कहा, 'यह एक दूर का लक्ष्य है, फिलहाल मेरे ध्यान विश्व कप लीग पर होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें