फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: युवराज सिंह से लेकर पीटी उषा तक, खेल जगत ने कारगिल युद्ध के नायकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 26 Jul 2022 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कारगिल विजय दिवस पर खेल जगत ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल द्रास क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करके एक ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश आज कारगिल युद्ध की 23वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन भारत को इस युद्ध में विजय मिली थी। ऑपरेशन विजय का हिस्सा बनने वाले शहीद जवानों की वीरता और गौरव गाथा को कौन नहीं जानता। इसे फिर से जगाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

कारगिल विजय दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल द्रास क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करके एक ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 23 साल बाद भी लोगों के मन और दिल में भारतीय सैनिकों का बलिदान और वीरता जीवित है। कारगिल विजय दिवस पर खेल जगत ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

पीटी उषा

पीटी उषा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पूर्व एथलीट और राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने 1999 के युद्ध के नायकों को सबसे पहले श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- हमारे सशस्त्र बलों ने राष्ट्र के प्रति बिना शर्त सेवा के साथ अपने प्राणों की आहुति दी। उनको नमन। कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के हमारे नायकों को याद करते हुए।

युवराज सिंह

युवराज सिंह और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर भारतीय सैनिकों की वीरता की सराहना करने के लिए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- कारगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि। उन्होंने निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की रक्षा की। हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। जय हिंद।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : Facebook
ओलंपिक पदक विजेता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लिखा- अदम्य साहस व वीरता से शत्रु को पराजित करने वाले वीर सैनिकों को स्मरण करते हुए कारगिल विजय दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि की रक्षा एवं देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए आपके समर्पण के लिए कृतज्ञ राष्ट्र आपको नमन करता है। भारत माता की जय।

एथलीट दीपा मलिक ने लिखा- हमारे देश के इतिहास में एक अविस्मरणीय दिन जो दिल के बहुत करीब है! आज कारगिल विजय दिवस पर हमारे देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने बिना शर्त बलिदान के लिए हमारे सभी सैनिकों के सम्मान में नमन।

विज्ञापन

भारत के पूर्व ओपनर और सांसद गौतम गंभीर ने लिखा- जहां हमारे लिए सांस लेना भी मुश्किल है, हमारे सैनिकों ने एक युद्ध जीत लिया! उन बहादुरों को सलाम! वहीं, बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर  वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा- उन सभी अविश्वसनीय वीरों को मेरी श्रद्धांजलि जिन्होंने हमारी भूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हम हमेशा उनके आभारी हैं। जय हिन्द!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें