फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसन घावरी की नजर में पांड्या से 1000 टाइम बेस्ट फिनिशर हैं धोनी  

Sat, 07 Oct 2017 07:44 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
एम एस धोनी - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी करसन घावरी की नजर में एमएस धोनी हार्दिक पांड्या की तुलना में 1000 टाइम बेस्ट फिनिशर हैं। हाल ही में टीम इं‌डिया में हार्दिक पांड्या को एमएस धोनी के पहले बैटिंग क्रम में उतारा गया है। इसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है। पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वन डे मैचों की सीरीज में 222 रन बनाए तथा 6 विकेट लिए थे। टीम इंडिया के प्रबंधन ने पांड्या को धोनी के पहले उतारा। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि 2019 के ‌विश्व कप में अगर टीम इंडिया को धोनी को टीम में रखना है तो उन्हें अधिक से अधिक बल्लेबाजी में मौका दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

इतनी जल्दी धोनी की तुलना पांड्या से करना सही नहीं है 

महेंद्र सिंह धोनी
पांड्या ने अपने हरफनमौला खेल से सबको प्रभावित किया है। लोग उनकी तुलना महान कपिल देव से करने लगे हैं। वहीं करसन घावरी ने धोनी और पांड्या की फिनिशिंग भूमिका में अपनी राय दी है। घावरी ने धोनी को पांड्या से 1000 टाइम बेहतर फिनिशर बताया है। घावरी ने कहा कि धोनी ने पिछले 10 सालों से टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभाई है। वह पांड्या से काफी बेहतर फिनिशर हैं। इतनी जल्दी धोनी की तुलना पांड्या से करना सही नहीं है। 
विज्ञापन

धोनी ने 474 वहीं पांड्या ने 48 मैच खेले हैं

पांड्या बंधू - फोटो : Social Media
मीडिया को दिए साक्षात्कार में घावरी ने कहा कि पांड्या बेहतर फिनिशर हैं। लेकिन धोनी उनसे अभी भी बहुत आगे हैं। पांड्या का भविष्य सुनहरा है। पांड्या अभी अपने को प्रूव कर रहे हैं। जबकि धोनी ने पिछले 10 सालों से कई बेहतरीन पारियां खेली है। धोनी में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। वह चार-पांच ओवर में मैच की सूरत बदल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी ने 474 इंटरनेशनल मैच में 15000 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं पांड्या ने अभी महज 48 मैच ही खेले हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें