फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव ने किया आगाह, बोले- उन पर पड़ रहा जरूरत से ज्यादा दबाव

Mon, 08 Jun 2026 04:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और वह सीनियर टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि लोग वैभव पर अधिक दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी और कपिल देव - फोटो : IPL/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 वर्षीय बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टी2- टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अभी वैभव को लंबा रास्ता तय करना है।  
विज्ञापन

कपिल बोले- वैभव को खुद पर देना होगा ध्यान
भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा, वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने क्लब क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत को दिखाया है। हालांकि, वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक जाना है। इस समय पर हम सभी उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं।

चयन में आईपीएल की भूमिका को स्वीकारा
कपिल देव ने माना कि भारतीय टीम के चयन में अब आईपीएल काफी अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की मदद से चयनकर्ता यह देख पाते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस तरह का क्रिकेट खेल रहा है। पूर्व कप्तान ने कहा कि चयनकर्ताओं के पास अब बहुत सारे विकल्प हैं और वह यह फैसला ले सकते हैं कि कौन टीम में फिट बैठ रहा है।
विज्ञापन

सूर्यकुमार से कप्तानी छिनने पर क्या बोले?
कपिल देव से जब पूछा गया कि क्या सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाने का चयनकर्ताओं का फैसला सही था? इस पर वह स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इसका बेहतर जवाब चयनकर्ता या फिर खिलाड़ियों को खेलते देख रहे लोग दे पाएंगे। भारतीय टीम को इसी साल अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार को चयनकर्ताओं ने टी20 टीम से बाहर कर दिया है। कप्तानी के साथ-साथ सूर्यकुमार को टी20 टीम में जगह भी नहीं दी गई है। सूर्यकुमार लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें