फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल खेलना छोड़ दें धोनी: कपिल

Sun, 30 Dec 2012 04:01 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के लगातार गिरते प्रदर्शन के चलते सवालों के घेरे में आए टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) छोड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन


भारत के पूर्व कप्तान कपिल ने कहा 'मुझे लगता है कि धोनी को अन्य प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने और उसपर अधिक ध्यान देने के लिए आईपीएल में खेलने से परहेज करना चाहिए।' 'द गल्फ्न्यूज' को दिए अपने साक्षात्कार में कपिल ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए वर्ष में 300 दिन लगातार उसी फॉर्म में खेलते रहना संभव नहीं है।

धोनी के पद पर बने रहने के सवाल पर कपिल ने कहा कि मुझे कप्तान को बदलने के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन कप्तानी के लिए किसी प्रतिभान व्यक्ति को चुना जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट रेडियो पर सुनील गावस्कर, वसीम अकरम और रमीज राजा के साथ कमेंट्री कर रहे पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज का जुनून हमेशा सिर चढ़ कर बोलता है और वह चाहते हैं कि इस प्रकार की क्रिकेट सीरीज लगातार होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें