फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की हार के बाद भड़के कपिल देव, इस खिलाड़ी को शामिल नहीं करने पर जताई हैरानी

Tue, 25 Feb 2020 06:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल देव-टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
भारत के पूर्व दिग्गज कपिल देव ने भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा की जा रही चयन पर नाराजगी जताते हुए बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने लगातार टीम और प्लेइंग XI में हो रहे बदलाव से नाखुशी जाहिर की। कपिल ने भारत द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ किए गए कमजोर प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

2 of 5
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के हाथों वेलिंग्टन टेस्ट में दस विकेट से मिली हार के बाद कपिल ने कहा, 'न्यूजीलैंड की तारीफ करनी होगी, वे बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। तीन वनडे और यह टेस्ट मैच, उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया है।
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम इस मैच का आंकलन करें तो मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि कोई इतने बदलाव कैसे कर सकता है। हर मैच में यहां नई टीम होती है। कोई भी खिलाड़ी इस टीम में स्थाई नहीं है। अगर किसी की जगह पक्की नहीं होगी तो इसका असर उसके प्रदर्शन पर पड़ेगा। 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने बल्लेबाजों पर सवाल करते हुए कहा, 'इतने बड़े नाम होने के बावजूद अगर आप दो पारियों में दो सौ रन नहीं बना सकते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने परिस्थितियों को नहीं समझा है। आपको अपने प्लान और रणनीति पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
उन्होंने केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर भी हैरानी जताई है और कहा है कि खिलाड़ी को उसके फॉर्म के आधार पर चुनना चाहिए, फॉर्मेट के आधार पर नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें