फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल को मिला बड़ा काम, मैनचेस्टर टेस्ट के बाद शुरू करेंगे काम

Thu, 07 Aug 2014 08:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न का फैसला महान ऑलराउंडर कपिल देव की अगुवाई में होगा। इस महत्वपूर्ण काम के लिए कपिल मैनचेस्टर टेस्ट खत्म होते ही बैठक में भाग लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय की ओर से उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड का चयन करने वाली 11 सदस्यीय कमेटी का चेयरमैन घोषित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस कमेटी की बैठक 12 अगस्त को निर्धारित की गई है। कपिल के साथ कमेटी के अन्य सदस्यों में लॉंग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज, शूटर जसपाल राणा, वेटलिफ्टर कुंजारानी देवी, तीरंदाज लालरेम सांगा, खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली, अनुपम गुलाठी, लवलीन निगम, ओएनजीसी के खेल प्रमुख पीके महेंद्रू के अलावा साई महानिदेशक जीजि थामसन और मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओंकार केडिया शामिल किए गए हैं।

वहीं 5 द्रोणाचार्य अवार्डियों का फैसला 11 अगस्त को होगा। इस कमेटी के चेयरमैन हॉकी ओलंपियन अजीत पाल सिंह बनाए गए हैं। उनके अलावा मोनालीसा मेहता, भुवनेश्वरी कुमारी, इबोमचा सिंह, श्याम राव, आरडी सिंह, सुशील दोषी, शारदा उग्रा, मनोज यादव का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें