कपिल देव का मानना है कि कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच मैदान के बाहर कथित मतभेद हो भी सकते हैं लेकिन इससे तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता जब तक कि उनकी मैदान पर प्रतिबद्धता मापदंड पर खरी है। हालांकि विराट विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज कर चुके हैं कि रोहित से उनके किसी तरह के मतभेद हैं। कपिल ने कहा कि मैदान से बाहर आपकी सोच और रवैया अलग हो सकता है लेकिन मैदान पर एक लक्ष्य होना चाहिए हम कैसे मैच जीत सकते हैं। अलग राय होने का मतलब यह नहीं कि आप किसी को नीचे गिराना चाहते हैं।