फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव ने बदला लुक, कोई बोला रजनीकांत तो किसी ने पूछा कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

Tue, 21 Apr 2020 08:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कपिल देव का बदला लुक - फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस की वजह से दुनिया की एक चौथाई आबादी अपने घरों में बंद हैं। भारत में भी लॉकडाउन जारी है। ऐसे में कुछ सेलिब्रिटिज जहां अपने घरवालों से बाल कटवा रहे हैं तो कुछ खुद ही हाथ आजमा रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर महान पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भी कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रहीं हैं। बदले लुक में कपिल पाजी बेहद कूल नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई उन्हें कटप्पा कह रहा हैं तो कोई रजनीकांत। हद तो तब भी हो गई जब 'RDX' से भी उनकी तुलना होने लगी।
विज्ञापन

2 of 8
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने अक्सर घुंघराले बाल और अपनी चिर परिचित मूंछ में नजर आते थे, लेकिन अपने नए स्टाइल में उन्होंने सिर मुंडवा लिया है। साथ ही स्टाइलिश दाढ़ी भी रख ली है।
विज्ञापन

3 of 8
कपिल देव कटप्पा - फोटो : ट्विटर
यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक फैंस ने मस्ती करते हुए कपिल देव के नए लुक की तुलना बाहुबली फिल्म के किरदार कट्टप्पा से कर दी।

4 of 8
- फोटो : ट्विटर
फैंस ने कपिल देव को RDX यानी वेलकम फिल्म में फिरोज खान का किरदार ही बना दिया
 
विज्ञापन

5 of 8
कपिल देव और रजनीकांत - फोटो : ट्विटर
शिवाजी द बॉस वाले रजनीकांत की तरह दिखते कपिल पाजी
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : कपिल देव
अपने दौर के महान ऑलराउंड्स में से एक कपिल देव अब बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट टीवी पर नजर आते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
ऐसा लग रहा है कपिल अपने इस नए लुक को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कपिल देव - फोटो : ट्विटर
6 जनवरी 1959 को पैदा हुए 61 वर्षीय कपिल देव उम्र के इस पड़ाव पर भी बेहद फिट लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें