फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

Thu, 31 Dec 2020 11:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

 न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं।

विज्ञापन


विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे।

उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें