फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचने के बाद क्या बोले कीवी कप्तान केन विलियमसन

Tue, 02 Feb 2021 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज रद्द होने के बाद न्यूजीलैंड मंगलवार को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वो डब्ल्यूटीसी का शुरुआती फाइनल खेलने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इससे खेल के पारंपरिक प्रारूप का महत्व बढ़ता है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के फैसले के बाद मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम ने 70 प्रतिशत अंक के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह पक्की कर ली। विलियमसन ने 'स्पोर्ट्स टुडे' यू-ट्यूब चैनल से कहा, 'विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले फाइनल को खेलना रोमांचक होगा। टेस्ट चैम्पियनशिप से टेस्ट क्रिकेट का महत्व बढा है और यह शानदार पहल है।'

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कोई भी टीम न्यूजीलैंड के 70 प्रतिशत अंकों को पार नहीं कर सकेगी। फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली टीम का फैसला भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चेन्नई में शुरू होने वाली चार मैचों की श्रृंखला से होगा। भारतीय टीम फिलहाल 71.7 प्रतिशत अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड 70 और ऑस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 65.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अगर कम से कम दो मैच जीतने में सफल रही तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए तीन मैच जीतने होंगे। अगर यह श्रृंखला ड्रॉ पर समाप्त हुई तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मौका बन सकता है। इसका फाइनल 18 से 22 जून तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें