फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलियमसन ने कहा, टीम इंडिया को हराने के लिए न्यूजीलैंड को यह करने की जरुरत थी

Sun, 05 Nov 2017 01:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : bcci
विज्ञापन
टीम इंडिया को शनिवार को राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 में 40 रन से हराने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'पिछले मैच की तुलना में बेहतरीन प्रदर्शन। हमारी टीम ने सभी विभागों में अपना प्रदर्शन सुधारा।'
विज्ञापन


विलियमसन ने कहा कि टीम इंडिया जैसी शक्तिशाली टीम को मात देने के लिए उन्हें सभी विभागों में दमदार प्रदर्शन करने की जरुरत थी, जिसमें वो पूरी तरह सफल रहे। 27 वर्षीय विलियमसन ने कहा, 'हमें टीम इंडिया को मात देने के लिए जोरदार प्रदर्शन करने की जरुरत थी, जिसमें आज सफल रहे। अगले मैच में भी इसे जारी रखने की जरुरत होगी।' 

न्यूजीलैंड के ओपनर्स की तारीफ करते हुए कीवी कप्तान ने कहा, 'शीर्षक्रम में शानदार साझेदारी देखने को मिली। मुनरो का शतक शानदार रहा। जब कोई बल्लेबाज इतने रन बना दे तो टीम का बड़ा स्कोर बनाना स्वभाविक है। गप्टिल और ब्रूस ने अच्छा समर्थन किया और बाद में गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लक्ष्य का सफल बचाव किया। जब आप किसी खिलाड़ी को प्रदर्शन करते हुए देखते हैं तो आप उसे दोहराना पसंद करते हैं। हमारे दोनों स्पिनरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने निरंतर बेहतर गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके नहीं दिए।'
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच कॉलिन मुनरो ने कहा, 'अच्छा महसूस हो रहा है। कुछ जीवनदान मिले, लेकिन टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है। वैसे मुझे भारत में खेलने का अनुभव मिल चुका था जब अपने देश की ए टीम की तरफ से खेलने आया था। बल्ले से प्रदर्शन करना अच्छा लगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना पसंद है। मार्टिन गप्टिल के साथ मिलकर मैंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। मैं हर मैच में इसी तरह की बल्लेबाजी करता हूं, फिर चाहे पहले बल्लेबाजी कर रहा हूं या फिर बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहा हूं। क्रीज पर जाकर चौके और छक्के जमाने की कोशिश रहती है।'

मुनरो ने अपनी बल्लेबाजी सुधारने का श्रेय बल्लेबाजी कोच क्रैग मैकमिलन को दिया। उन्होंने कहा, 'क्रैग से बातचीत करने पर मुझे पता चला कि पहले से सोचकर अपने शॉट्स खेलता हूं। इसे मैंने सुधारा और अब गेंद को देखकर अपने शॉट्स खेलता हूं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें