फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: केन विलियमसन 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से हटे, कोहनी की चोट बनी वजह

Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन पिछले छह महीने से कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं। इसी चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने टेस्ट नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के विश्व चैम्पियन कप्तान केन विलियमसन ने कोहनी की चोट के फिर से उभरने के कारण 'हंड्रेड' क्रिकेट श्रृंखला के पहले सत्र से नाम वापिस ले लिया है। इसी चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने टेस्ट नहीं खेल सके थे। विलियमसन ने बर्मिंघम फीनिक्स के साथ 110000 डॉलर का करार किया था। इससे पहले उनकी टीम ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत को हराया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा, 'न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन पिछले छह महीने से इसी चोट से जूझ रहे हैं। वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद से ब्रिटेन में हैं और मेंटर के तौर पर बर्मिंघम फीनिक्स टीम के साथ रह सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें