फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: देरी से पहुंचे थे जडेजा और पठान तो वॉर्न ने स्टेडियम से होटेल तक चलवाया था पैदल, अकमल ने सुनाई कहानी

Sat, 26 Mar 2022 06:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के पहले सीजन में अपनी टीम को विजेता बनाने वाले कप्तान शेन वॉर्न से जुड़े कई किस्से चर्चित हैं। वॉर्न ने रवींद्र जडेजा और यूसुफ पठान को लेट आने पर स्टेडियम से होटेल तक पैदल चलवाया था। 
 
विज्ञापन
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का 15वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बार 10 टीमें आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगाएंगी। मुंबई की टीम सबसे ज्यादा पांच बार यह खिताब जीत चुकी है, जबकि चेन्नई ने चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। साल 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी और पहले सीजन में राजस्थान की टीम चैंपियन बनी थी। इस टीम के कप्तान शेन वॉर्न थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में उनकी टीम को बहुत कमजोर माना जा रहा था, लेकिन अंत में यही टीम विजेता बनी थी। कुछ महीने पहले ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से शेन वॉर्न का निधन हो चुका है। 
विज्ञापन


आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान के लिए खेलने वाले कमरान अकमल ने शेन वॉर्न से जुड़ी कई यादें साझा की हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे देरी से आने पर वॉर्न ने रवींद्र जडेजा और यूसुफ पठान को सजा दी थी। 

क्या हुआ था जडेजा और वॉर्न के साथ
आईपीएल 2008 में राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे कमरान अकमल ने स्पोर्ट्स यारी के लिए बातचीत में कहा कि यूसुफ पठान और रवींद्र जडेजा प्रैक्टिस के लिए जाने वाली बस में देरी से पहुंचे थे। कमरान अकमल भी देरी से पहुंचे थे, लेकिन वो कुछ दिन पहले ही टीम के साथ जुड़े थे। इसलिए वॉर्न ने उन्हें कुछ नहीं कहा। शुरुआत में वॉर्न ने जडेजा और पठान को भी कुछ नहीं कहा। पूरी टीम मैदान में पहुंची और अभ्यास किया। अभ्यास करने के बाद जब सभी खिलाड़ी बस से वापस लौट रहे थे, तब वॉर्न ने बस रुकवाई और जडेजा-पठान को नीचे उतार दिया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को पैदल होटेल तक आने को कहा। 
विज्ञापन


शेन वॉर्न दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं। वो पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार विकेट पूरे किए थे। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वॉर्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 708 विकेट हैं। सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन उनसे आगे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें