पीसीबी का नहीं था कोई प्रतिनिधि
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था और 12 साल बाद खिताब अपने नाम किया था। पीसीबी इस टूर्नामेंट का मेजबान था, लेकिन भारत के पाकिस्तान जाने से इन्कार करने के बाद आईसीसी ने भारत के सभी मैच दुबई में कराने का फैसला किया था जिसमें फाइनल भी शामिल था। विजेता टीम को ट्रॉफी आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने दी थी और इस दौरान पीसीबी का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय खिलाड़ियों को सफेद कोट और मैच अधिकारियों को पदक प्रदान किए। मंच पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ रोजर टूसे भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: Champions Trophy: तूल पकड़ रहा PCB के किसी अधिकारी के मंच पर नहीं होने का मुद्दा, बोर्ड ने ICC से मांगा जवाब
पाकिस्तान भले ही चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान था, लेकिन भारत ने इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। भारत के मना करने के बाद आईसीसी ने भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में कराने का फैसला किया था। भारत ने फाइनल सहित सभी मैच एक ही स्थान पर खेले थे।
ये भी पढ़ें: Champions Trophy: पाकिस्तान की फजीहत से बिफरे अफरीदी, PCB चीफ को लताड़ा; कहा- एक समय पर तीन जगह ध्यान न दें