फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: 'पाकिस्तानी अधिकारी फाइनल में शिरकत करने के नहीं थे हकदार', इस पूर्व खिलाड़ी ने दिया बयान

Thu, 13 Mar 2025 11:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

कामरान ने कहा कि आईसीसी ने पीसीबी को आईना दिखाया है। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि पाकिस्तान से कोई भी फाइनल के पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने का हकदार नहीं था क्योंकि उनकी क्रिकेट टीम ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया था।
विज्ञापन
जय शाह और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पुरस्कार समारोह के दौरान पाकिस्तानी अधिकारी को शिरकत करने का हक नहीं था। पुरस्कार गेते समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का कोई प्रतिनिधि मंच पर मौजूद नहीं था जिसे लेकर विवाद उठा था। पीसीबी ने आईसीसी से इस बारे में शिकायत की है और स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन पर कामरान ने लताड़ा
हाल ही में कामरान ने इस विवाद पर अपनी राय रखी और कहा कि आईसीसी ने पीसीबी को आईना दिखाया है। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि पाकिस्तान से कोई भी फाइनल के पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने का हकदार नहीं था क्योंकि उनकी क्रिकेट टीम ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया था। अकमल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, आईसीसी ने हमें आईना दिखाया है। टूर्नामेंट के निदेशक सुमैर वहां मौजूद थे। वह उपलब्ध भी थे, लेकिन उन्हें क्यों समारोह के लिए नहीं बुलाया गया? यह इसलिए कि हम वहां पर होने के हकदार नहीं थे। हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। किसी ने इस बात पर चर्चा नहीं की है कि पाकिस्तान ने किस तरह टूर्नामेंट की मेजबानी की। अगर हम ऐसे ही खेलते रहे तो इसी तरह ट्रीट किए जाएंगे। अगर आप अपने लिए खेलेंगे तो सम्मान नहीं मिलेगा। 

पीसीबी का नहीं था कोई प्रतिनिधि 
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था और 12 साल बाद खिताब अपने नाम किया था। पीसीबी इस टूर्नामेंट का मेजबान था, लेकिन भारत के पाकिस्तान जाने से इन्कार करने के बाद आईसीसी ने भारत के सभी मैच दुबई में कराने का फैसला किया था जिसमें फाइनल भी शामिल था। विजेता टीम को ट्रॉफी आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने दी थी और इस दौरान पीसीबी का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय खिलाड़ियों को सफेद कोट और मैच अधिकारियों को पदक प्रदान किए। मंच पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ रोजर टूसे भी उपस्थित थे।

 ये भी पढ़ें: Champions Trophy: तूल पकड़ रहा PCB के किसी अधिकारी के मंच पर नहीं होने का मुद्दा, बोर्ड ने ICC से मांगा जवाब
विज्ञापन

पाकिस्तान भले ही चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान था, लेकिन भारत ने इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। भारत के मना करने के बाद आईसीसी ने भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में कराने का फैसला किया था। भारत ने फाइनल सहित सभी मैच एक ही स्थान पर खेले थे। 

ये भी पढ़ें: Champions Trophy: पाकिस्तान की फजीहत से बिफरे अफरीदी, PCB चीफ को लताड़ा; कहा- एक समय पर तीन जगह ध्यान न दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें