दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर कागिसो रबाडा चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आईसीसी के गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। रबाडा को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज मे शानदार प्रदर्शन के चलते यह कामयाबी मिली है। खासतौर पर रबाडा आखिरी मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। रबाडा ने तीसरे और अंतिम वनडे में 9 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
BREAKING: Kagiso Rabada rises to the number one spot in the MRF Tyres ICC ODI Bowling Rankings!
➡️ https://t.co/9KoBxjIsID pic.twitter.com/32pjwa9Ubo
— ICC (@ICC) May 30, 2017
रबाडा ने शुरुआती 5 ओवर में ही इंग्लैंड का स्कोर 20 रन पर 6 विकेट कर दिया था। रबाडा सकलैन मुश्ताक के बाद सबसे युवा नंबर-1 गेंदबाज बने हैं। दक्षिण अफ्रीका के 2 गेंदबाज चोटी के दो पायदानों पर मौजूद हैं। रबाडा के बाद इमरान ताहिर का नंबर आता है। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी दक्षिण अफ्रीका चोटी पर काबिज है। इसके अलावा बल्लेबाजों की सूची में उसके 3 बल्लेबाज, क्विंटन डि कॉक, फाफ डु प्लेसी और हाशिम अमला, शामिल हैं।