बता दें कि वार्षिक आम बैठक में अधिकारी आपस में भिड़ गए। पदाधिकारियों के बीच जमकर लात घूंसे भी चले। मंच पर पदाधिकारियों ने एक दूसरे को जोरदार धक्का भी दिया और एक दूसरे पर गलत शब्दों से वार भी किया।
धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद लोग बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देखना यह होगा कि इस घटना के बाद संबंधित मामले में क्या कार्रवाई होती है।
वहीं, इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेट व मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी निशाना साधा है। गंभीर ने ट्विटर पर उस वीडियो को शेयर करते हुए इस शर्मनाक बताया है। साथ ही उन्होंने इस धक्का-मुक्की में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि इस बवाल में जो अधिकारी शामिल थे, उन पर सख्त फैसला लेने की दरकार है और उन्हें आजीवन बैन लगा देना चाहिए।