फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगला वसीम अकरम हो सकता है जुनैद: यूनुस

Wed, 02 Jan 2013 12:23 AM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें दूसरा वसीम अकरम बनने की पूरी क्षमता है। 23 वर्षीय जुनैद ने भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में चार विकेट लेकर टीम इंडिया को हारने के लिए मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


यूनुस ने कहा, ‘जिस तरह वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है। यह उनके साथ ही टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। अगर वह इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो हमें वसीम अकरम जैसा एक महान गेंदबाज मिल सकता है। जुनैद वर्तमान में जीते हैं और हमेशा ही खुद में सुधार करने की प्रयास जारी रखते हैं।’

यूनुस की इस सीरीज में टीम में वापसी हुई है और इस 35 वर्षीय ने कहा कि 2012 में 10 वनडे में सिर्फ 167 रन बनाने के बावजूद मोटेरा में उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं।
विज्ञापन


अहमदाबाद में वापसी करते हुए 58 रन बनाने वाले यूनुस ने कहा कि वनडे मैच से पहले कोई दबाव नहीं था। इस मैच से मैंने वापसी की लेकिन ऐसा कोई दबाव नहीं था कि अगर मैं रन नहीं बनाऊंगा तो मुझे अगला मैच खेलने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने खेल को उस स्तर तक सुधारने की कोशिश करता हूं कि युवाओं को कह सकूं कि कैसे खेलना है।

यूनुस ने दूसरे वनडे के मेजबान ईडन गार्डन्स में दो टेस्ट में दो शतक जमाए हैं और उन्हें वनडे सीरीज में इस प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि अल्लहा करे और एक शतक बनाऊं। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी पारी खेलूंगा जिससे पाकिस्तान सीरीज जीत पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें