फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten10: शीर्ष-3 से तय होगा एलएलसी टेन10 के लिए फाइनल का सफर, इस तरह मिलेगा खिताबी मैच का टिकट

Tue, 11 Feb 2025 11:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 फरवरी को हुई है। फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। एलएलसी टेन10 में कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन 10 लीग का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला आज लखनऊ के केडी बाबू स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा। एलएलसी टेन10 में कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे। हालांकि, टीमों के लिए खिताबी मैच का टिकट पाना आसान नहीं होगा क्योंकि फाइनल का सफर शीर्ष-3 से तय होगा।
विज्ञापन

इस तरह तय होगा फाइनल का सफर 
इस लीग चरण में पहले तीन स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालिफायर और एलिमिनेटर में खेलेंगी। क्वालिफायर-1 में लीग चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टकराएंगी। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। एलिमिनेटर में लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम और क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी। फाइनल 22 फरवरी को खेला जाएगा।

तीन ग्रुप में बांटी गई हैं 12 टीमें
इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेरठ, मोरादाबाद, केरासा लखनऊ और डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीमें हैं। ग्रुप-3 में मथुरा, कानपुर, आगरा और बरेली की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज से छह टीमें बाहर हो जाएंगी, यानी हर ग्रुप में नीचे रहने वाली दो टीम बाहर हो जाएगी। वहीं, हर ग्रुप से शीर्ष-दो में स्थान बनाने वाली टीमें फिर टॉप-3 के लिए मुकाबला करेंगी। यहां से नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो जाएगी। टॉप-3 के लिए तीन मुकाबले खेले जाएंगे और इसमें हारने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। 
 
विज्ञापन

चार शिफ्ट्स में होंगे मुकाबले
मैचों के लिए चार शिफ्ट बनाए गए हैं। कुछ मैच सुबह, तो कुछ मैच दोपहर और शाम या फिर रात में खेले जाएंगे। 13 से 22 फरवरी 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी टीमें अपने मेंटर्स और खिलाड़ियों के साथ अंतिम चरण की तैयारियों में जुटी हैं। मैदान से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक इस लीग की चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट प्रेमी इस शानदार टूर्नामेंट का रोमांच प्रसार भारती स्पोर्ट्स चैनल वेव्स लाइव पर देख सकेंगे। इतना ही नहीं, इस लीग में सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें