फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत के इस स्टार बल्लेबाज से चिढ़ते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जोश हेजलवुड ने किया खुलासा

Tue, 28 Mar 2023 05:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बताया है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को चेतेश्वर पुजारा से काफी नफरत हैं, क्योंकि वह टिककर खेलते हैं और आउट नहीं होते हैं।
 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पुजारा से सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चिढ़ते हैं। हेजलवुड ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा अपने विकेट पर जो कीमत लगाते हैं, वह उन्हें गेंदबाजी करने के लिए सबसे कठिन बल्लेबाजों में से एक बनाता है। उन्हें आउट करने में एक रोमांच होता है। पुजारा ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला था। हालांकि वह चार मैचों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन कई उपयोगी पारियां खेलीं। 35 साल के पुजारा 102 टेस्ट मैचों में 7000 से अधिक टेस्ट रन बना चुके हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन


हेजलवुड चोट की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज में भी कोई मैच नहीं खेल पाए थे। हेजलवुड ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई  खिलाड़ी पुजारा से नफरत करना पसंद करते हैं।

हेजलवुड ने मंगलवार को आरसीबी पोडकास्ट पर कहा, "गेंदबाजों के लिए (पुजारा को आउट करना) बड़ा रोमांच है। मुझे लगता है कि जब आप उसका विकेट हासिल करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने कुछ बड़ा हासिल कर लिया है। इसका मतलब है कि आपने बहुत मेहनत की है। चाहे वह (पुजारा) की पांचवीं गेंद हो ... आप पहले से ही पिछले टेस्ट मैचों में उन्हें गेंदबाजी कर चुके हैं, आपने वह सम्मान अर्जित किया है और आप ने वह विकेट हासिल किया है।" 
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए 20 विकेट लेने वाले हेजलवुड का इस सीजन खेलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पुजारा शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथ मैदान में वह कई बार भिड़ चुके हैं। उन्होंने कहा "वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिससे मैंने वर्षों से कुछ झगड़े किए हैं, और विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में। वह कोई ऐसा व्यक्ति है जिससे ऑस्ट्रेलियाई नफरत करना पसंद करते हैं, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी है और मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा है। जब आप उसे आउट करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने पूरी मेहनत करके वह विकेट हासिल किया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें