फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्व क्रिकेट के नए एमएस धोनी हैं जोस बटलर'

Tue, 25 Jun 2019 01:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोस बटलर और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की जमकर तारीफ की और उन्हें विश्व क्रिकेट का नया महेंद्र सिंह धोनी बताया। 
विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने बल्लेबाजी में अपनी आक्रामक शैली से सफलताएं हासिल की हैं और लैंगर का मानना है कि वह पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के उत्तराधिकारी बन सकते हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक माना जाता है।

लैंगर ने कहा, ‘जोस अविश्वसनीय खिलाड़ी है। मुझे उसे बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है। वह विश्व क्रिकेट का नया धोनी है। ’ 

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि वह इस मैच (मंगलवार को होने वाले) में शून्य पर आउट हो जाए लेकिन मैंने उसे समरसेट की तरफ से खेलते हुए देखा है। वह अविश्सनीय खिलाड़ी और बेजोड़ फिनिशर है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटलर ने अब तक 137 वनडे मैचों में 41.42 की औसत और 120.25 के स्ट्राइक रेट से 3728 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें