फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: मुश्किल में KKR और राजस्थान रॉयल्स, मॉर्गन-बटलर खेले तो होगी शर्मिंदगी!

Thu, 10 Jun 2021 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के तेड गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को निलंबित करने के बाद बटलर और मॉर्गन की भारतीयों का मजाक उड़ाते हुए 'सर' शब्द के इस्तेमाल की ट्वीट भी सोशल मीडिया पर फैल गई।
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन, जोस बटलर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इयोन मॉर्गन और जोस बटलर का इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में नहीं खेलना उन्हें 2017 में भारतीयों के बारे में की गई कथित नस्लीय ट्वीट पोस्ट के लिए अपनी अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से प्रतिबंध से बचा सकता है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को मुस्लिम समुदाय और एशियाई लोगों के बारे में नस्लीय ट्वीट करने के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


रॉबिन्सन को निलंबित करने के बाद बटलर और मॉर्गन की भारतीयों का मजाक उड़ाते हुए 'सर' शब्द के इस्तेमाल की ट्वीट भी सोशल मीडिया पर फैल गई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से बहाल होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स मुश्किल में होंगी क्योंकि ये खिलाड़ी आईपीएल से कमाई कर रहे हैं और 2017 में ये भारतीयों का मजाक उड़ा रहे थे कि ये इंग्लिश में किस तरह बात करते हैं।' उन्होंने कहा, 'अब आप इन पोस्ट की अनदेखी कर सकते हो लेकिन ये बताती हैं कि उनकी भारतीयों के बारे में आम धारणा क्या है। यह पेचीदा मामला है लेकिन केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के पास इससे निकलने का तरीका है।'

रिपोर्ट के अनुसार, 'बटलर के एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट साझा किए गए, जिसमें वह कहते हैं, 'मैं हमेशा जवाब देता हूं सर, कोई भी मेरी तरह आपको पसंद नहीं करता, मेरी तरह' और मॉर्गन ने बटलर को एक संदेश में शामिल किया है, जिसमें कहा गया, 'सर, आप मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हो।' इस बातचीत में केकेआर के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम भी कथित रूप से शामिल हो गए। सूत्र आईपीएल के पहले चरण से बीसीसीआई के अधिकारी के तौर पर काम कर चुका है, उसने कहा कि बिना शर्त माफी ठीक है लेकिन इसके आगे बोर्ड और फ्रेंचाइजी को इसे खींचना नहीं चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, 'पहले तो अगर शाहरूख खान और मनोज बडाले अगर अपनी अपनी फ्रेंचाइजी की छवि के प्रति सतर्क हैं तो मॉर्गन और बटलर दोनों से माफीनामे का बयान काफी होगा।' उन्होंने कहा, 'अब ईसीबी उन्हें उनकी प्रतिबद्धताओं के कारण आईपीएल के दूसरे चरण में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दे रहा तो निलंबन का कोई ज्यादा मतलब नहीं होगा। आप उन खिलाड़ियों को निलंबित कर रहे हो जो दूसरे चरण के लिए खेलने के लिए ही नहीं आ रहे तो यह महज एक दिखावा भर होगा।'

बीसीसीआई में कईयों को लगता है कि समझदारी यही होगी कि 'बर्र के छत्ते' में हाथ नहीं लगाया जाए क्योंकि कुछ खिलाड़ियों के कुछ यूट्यूब वीडियो भी हो सकते हैं जिसमें वे अन्य की आलोचना या टिप्पणी कर रहे हों जो अब सार्वजनिक हो सकते हैं। मॉर्गन को निलंबित करना केकेआर के लिए आसान हो सकता है क्योंकि फ्रेंचाइजी के 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले बचे आईपीएल में शीर्ष चार में पहुंचने का मौका बहुत कम है। हालांकि मैकुलम का मामला पेचीदा हो सकता है, उन्हें माफी मांगनी पड़ सकती है और यह देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर प्रबंधन टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों में उनके साथ 'डग-आउट' में बैठने में सहज होगा या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें