फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के लिए जोंटी रोड्स सहित 18 लोगों का हुआ साक्षात्कार

Wed, 21 Aug 2019 08:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोंटी रोड्स
विज्ञापन

पूर्व स्टार खिलाड़ी जोंटी रोड्स और संजय बांगड़ सहित निवर्तमान कोचों ने मंगलवार को भारतीय टीम के सहायक कोचों के लिए साक्षात्कार दिया। सोमवार को बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के लिए 18 लोगों के साक्षात्कार के बाद एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली सीनियर चयन समिति ने मंगलवार को साक्षात्कार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार रोड्स ने स्काइप के जरिए क्षेत्ररक्षण कोच के पद के लिए साक्षात्कार दिया। बल्लेबाजी कोच की दौड़ में बांगड़ को पूर्व भारतीय खिलाड़ियों विक्रम राठौड़ और प्रवीण आमरे से कड़ी टक्कर मिल रही है। राठौड़ को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

बांगड़ 2014 से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और वह वेस्टइंडीज से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पैनल के समक्ष पेश हुए। मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरूण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन


बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों के साथ काम कर चुके इंग्लैंड के जूलियन फाउंटेन क्षेत्ररक्षण कोच के पद के लिए निजी तौर पर पैनल के समक्ष पेश हुए। अभय शर्मा ने भी इस पद के लिए साक्षात्कार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें