फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनाथन हाल बने आईसीसी के वकील और कंपनी सचिव

Thu, 22 Aug 2019 10:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : social media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बृहस्पतिवार को जोनाथन हाल को अपना वकील और कंपनी सचिव नियुक्त किया। हाल को फुटबॉल और रग्बी जैसे खेलों में 27 साल तक वकालत का अनुभव है। आईसीसी ने बयान में कहा कि हाल ने अंतररष्ट्रीय स्तर और ब्रिटेन में कई खेल संगठनों में वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाई है जिसमें यूएफा और लारेस भी शामिल हैं। हाल ने 11 साल तक द फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) के साथ संचालन निदेशक के रूप में काम किया और वह नियामक और संचालन से जुड़े सभी मुद्दों को देखते थे। आईसीसी के सीईओ मुन साहनी ने कहा, ‘मुझे विस्तृत वैश्विक खोज के बाद जोनाथन की क्षमता के वकील का आईसीसी में स्वागत करने की खुशी है जो हमारी विधिक इकाई के प्रमुख होंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें