छक्के से पूरा किया शतक
कैंपबेल ने अपना पहला टेस्ट शतक बेहद यादगार अंदाज में पूरा किया। भारत के गेंदबाज रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्होंने शानदार स्लॉग स्वीप शॉट खेला, जो लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए गया। उन्होंने अपना शतक छक्के से पूरा किया और मैदान में तालियों की गूंज के बीच हेलमेट उतारकर ड्रेसिंग रूम की ओर देखा, जहां साथी खिलाड़ी खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे थे।
छक्के से पहला शतक पूरा करने वाले कैरिबियाई
जॉन कैंपबेल अब उन चुनिंदा वेस्टइंडीज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने छक्के के साथ अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया है।
| खिलाड़ी |
| कॉलिन्स किंग |
| रॉबर्ट सैमुअल्स |
| रिडली जैकब्स |
| शेन डॉवरिच |
| जॉन कैंपबेल |
भारत में 23 साल बाद कैरिबियाई ओपनर का शतक
भारत की धरती पर वेस्टइंडीज के किसी ओपनर ने पिछली बार 2002 में ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में वेवेल हाइंड्स के रूप में शतक बनाया था। अब 23 साल बाद, कैंपबेल ने भारत में यह नया इतिहास रच दिया।
सबसे ज्यादा पारियां खेलकर पहला टेस्ट शतक
जॉन कैंपबेल ने अपने करियर की 50वीं पारी में पहला शतक बनाया। यानी वेस्टइंडीज के इतिहास में यह किसी ओपनर के लिए अपने पहले टेस्ट शतक के लिए सबसे लंबा इंतजार था। इससे पहले यह रिकॉर्ड डैरेन गंगा के नाम था।
| खिलाड़ी |
पारियां |
देश |
| ट्रेवर गॉडर्ड |
58 |
दक्षिण अफ्रीका |
| जॉन कैंपबेल |
50 |
वेस्टइंडीज |
| डैरेन गंगा |
44 |
वेस्टइंडीज |
| इमरुल कायेस |
32 |
बांग्लादेश |
| बॉब सिम्पसन |
31 |
ऑस्ट्रेलिया |