फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsENG: इंग्लिश टीम के लिए बुरी खबर, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज

Thu, 11 Feb 2021 10:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच 13 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दरअसल, पहले टेस्ट में तीन विकेट चटकाने वाले आर्चर के दाएं हाथ की कोहनी में दिक्कत के कारण वह दूसरे टेस्ट मैच से दूर हुए हैं। आर्चर ने पहली पारी में रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया था। बता दें कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच भी 13 फरवरी से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें