इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बेन स्टोक्स के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। दाहिनी कोहनी की चोट के कारण वह भारत के खिलाफ सीरीज, आईपीएल, टी-20 विश्व कप और एशेज में भी नहीं खेल पाएंगे। ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, 'इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड पुष्टि कर सकता है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के चोटिल दाहिनी कोहनी का पिछले सप्ताह फिर से स्कैन किया गया। इससे पता चला है कि उनके दाहिनी कोहनी में पुरानी परेशानी फिर से उभर गई है।' इसमें कहा गया है, 'इस कारण वह भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज, आईसीसी टी-20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।'