फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jofra Archer: आईपीएल के बाद सीधे एशेज सीरीज खेलने जाएंगे आर्चर, कोच पॉल फारब्रास ने दी जानकारी

Sat, 01 Apr 2023 10:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

जोफरा आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ी कीमत पर खरीदा था, लेकिन वह चोट के कारण पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर आईपीएल में खेलते हुए ही एशेज की तैयारी करते रहेंगे और आईपीएल के बाद सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलने जाएंगे। उनके काउंटी क्लब ससेक्स के कोच पॉल फारब्रास ने यह जानकारी दी। ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रास ने कहा कि आर्चर जून में होने वाली एशेज सीरीज से पहले लाल गेंद की क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। 
विज्ञापन


पहला एशेज टेस्ट 16 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा । कोहनी की चोट और कमर के स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद आर्चर ने इस साल इंग्लैंड के लिए सात मैच खेले। फारब्रास ने ‘बीबीसी स्पोर्ट’से कहा, इंग्लैंड टीम की रणनीति यही है कि जोफरा आईपीएल में खेलेंगे। अगर सब सही रहा तो वह आईपीएल से सीधे एशेज खेलने जाएंगे। आईपीएल फाइनल 28 मई को खेला जायेगा।

आईपीएल में मुंबई का हिस्सा हैं आर्चर
जोफरा आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ी कीमत पर खरीदा था, लेकिन वह चोट के कारण पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे। इस सीजन वह फिट हैं और उनका खेलना तय है। हालांकि, इस सीजन जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे। मुंबई के फैंस बुमराह और जोफरा की जोड़ी को साथ में खेलते देखने के लिए तैयार हैं। फैंस का यह इंतजार आईपीएल 2024 में खत्म हो सकता है। 
विज्ञापन


आर्चर इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए कमाल कर चुके हैं। वह बेहतरीन तेज गेंदबाज होने के साथ ही निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में भी माहिर हैं। इस सीजन मुंबई को उनकी सेवाएं मिलेंगी। पिछले साल यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी, लेकिन इस सीजन खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें