फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर पर नस्लवादी टिप्पणी करने वाले शख्स पर लगा दो साल का बैन

Tue, 14 Jan 2020 01:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर एक टेस्ट के दौरान नस्लवादी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर न्यूजीलैंड में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। आर्चर पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर में खेले गए टेस्ट के आखिरी दिन नस्लवादी टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने ऑकलैंड के रहने वाले उस 28 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ लिया जिसने यह टिप्पणी की थी। उसे मौखिक चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता एंथोनी क्रमी ने कहा कि वह व्यक्ति 2022 तक न्यूजीलैंड में कोई अंतरराष्ट्रीय या घरेलू मैच नहीं देख सकेगा। इसका उल्लंघन करने पर उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। क्रमी ने कहा कि हम जोफ्रा और इंग्लैंड टीम प्रबंधन से उस अप्रिय घटना के लिए फिर माफी मांगते हैं। इस तरह का बर्ताव पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

24 वर्षीय पेसर आर्चर ने कहा था कि वह दर्शक उनकी त्वचा के रंग के बारे में बार-बार टिप्पणी कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल अगस्त में टेस्ट डेब्यू करने वाले आर्चर ने अब तक सात टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 30 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें