फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE में IPL 2021: अचानक क्यों वायरल होने लगा जोफ्रा आर्चर का छह साल पुराना ट्वीट?

Sat, 29 May 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मुकाबले अब यूएई में खेले जाएंगे
  • आर्चर का छह साल पुराना ट्वीट वायरल, राजस्थान रॉयल्स ने दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की एसजीएम में शनिवार को फैसला लिया गया कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मुकाबले अब यूएई में खेले जाएंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी। हालांकि, इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। बीसीसीआई के इस फैसले के साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया, जो उन्होंने आज से छह साल पहले किया था। आर्चर ने साल 2015 में ट्विटर पर लिखा था, 'अब दुबई जाना होगा।' इस पर राजस्थान रॉयल्स ने जवाब दिया, 'तुम्हें पता था जोफ।' आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन 18 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होने की संभावना है। 

विज्ञापन

 

IPL 2021 को चार मई को स्थगित कर दिया गया था
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें