फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Root: एशेज सीरीज में जो रूट ने बनाया नया कीर्तिमान, 22 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले 9वें क्रिकेटर

Sat, 27 Dec 2025 10:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह 22 हजारअंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए। रूट ने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में 15 रन बनाकर हासिल किया। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला गया। जो रूट ने अब तक 380 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 49.21 की औसत से 22 हजार रन बनाए हैं। उनसे आगे इस सूची में सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने जीता चौथा टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लंबे समय से शतक का इंतजार कर रहे रूट ने आखिरकार यह सूखा भी खत्म किया। उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज 2025-26 के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 138 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, इस शतक के बावजूद रूट चार एशेज टेस्ट मैचों में कुल मिलाकर सिर्फ 234 रन ही बना सके हैं। चौथा टेस्ट जीतने के बावजूद इंग्लैंड को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज़ 3-1 से अपने नाम कर ली है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर दौरे की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जोश टंग की शानदार पांच विकेट की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर सिमट गया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 110 रन पर ढेर हो गई और 42 रन पीछे रह गई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी मुश्किल पिच पर लड़खड़ा गई और टीम 132 रन ही बना सकी, जिससे इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड की ओर से शीर्ष क्रम ने मजबूत साझेदारियां कीं और अंत में हैरी ब्रूक व जेमी स्मिथ ने टीम को यादगार चार विकेट की जीत दिलाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा था और ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला 16-0 तक पहुंच गया था। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के साथ यह अजेय क्रम आखिरकार टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें