फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे से पहले खतरनाक फॉर्म में जो रूट, कभी दोहरा शतक तो कभी शतक लगा रहे

Mon, 25 Jan 2021 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में 5 फरवरी से खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 और फिर वन-डे सीरीज भी होनी है।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत दौरे से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट प्रचंड फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रूट ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। अब दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने 186 रन बनाए हैं, यह उनका श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा 100+ स्कोर था। 

विज्ञापन


जो रूट के श्रीलंका के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित कुमार संगकारा ने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन जिस तरह से नियंत्रित बल्लेबाजी की वह सभी के लिए बहुत अच्छी सीख है। संगकारा ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘बेजोड़ पारी। जिस तरह से उसने इसे बेहद आसान बनाया उससे हर कोई हैरान था। केवल यही पारी नहीं बल्कि पहले टेस्ट में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की।

संगाकारा ने कहा, ‘बेहतरीन रणनीति, उस पर अच्छी तरह से अमल करना, स्वीप, रिवर्स स्वीप का उपयोग, स्ट्राइक रोटेट करना, तकनीक, धैर्य सब कुछ अविश्वसनीय था। इस पारी को देखना और उससे सीख लेना शानदार था।’ आप रन बना सकते हैं लेकिन जिस सहजता से जो रूट ने बनाए, हो सकता है वैसे न बना पाएं। उसने इस पर काम किया। परिस्थिति और पिच को अच्छी तरह से समझा और यह पूरी तरह से नियंत्रित पारी थी। मेरे लिए या किसी भी बल्लेबाज या कोच के लिए उनकी बल्लेबाजी और जिस तरह से पूरे दिन भर वह क्रीज पर टिक रहे, वह बहुत बड़ी सीख है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें