फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश बल्लेबाज का कारनामा: श्रीलंका के खिलाफ गरजे जो रूट, 23 हजार रन पूरे कर सचिन का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

Tue, 22 Sep 2026 07:25 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर-ली-स्ट्रीट

सार

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में जो रूट ने 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर इतिहास रच दिया और इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बने। रूट ने 521 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और सचिन तेंदुलकर (522 पारियां) को पीछे छोड़कर इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
जो रूट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के आठवें और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। रूट ने यह उपलब्धि अपनी 521वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में हासिल की, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 522 पारियों में 23,000 रन पूरे किए थे। भारत के विराट कोहली इस मामले में सबसे तेज हैं, जिन्होंने 490 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।
विज्ञापन

कलाई के शानदार फ्लिक से पूरा किया 23 हजार रन का आंकड़ा
रूट को 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए सिर्फ तीन रन की जरूरत थी। उन्होंने शानदार कलाई के फ्लिक से चौका जड़कर इस खास क्लब में अपनी जगह बनाई। 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रूट से पहले सचिन तेंदुलकर (34,357), विराट कोहली (28,359), कुमार संगकारा (28,016), रिकी पोंटिंग (27,483), महेला जयवर्धने (25,957), जैक्स कैलिस (25,534) और राहुल द्रविड़ (24,208) शामिल हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भी सचिन के रिकॉर्ड के करीब
  • जो रूट पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड पीछे छोड़ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
  • अब क्रिकेट जगत की नजर रूट पर टेस्ट क्रिकेट में सचिन के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने पर है। सचिन के नाम टेस्ट में 15,921 रन हैं, जबकि रूट 14,278 रन बना चुके हैं। यानी वह इस रिकॉर्ड से 1,643 रन दूर हैं।
  • रूट दिसंबर में 36 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के सचिन के रिकॉर्ड से भी 31 मैच पीछे हैं। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट खेले हैं।
विज्ञापन

वनडे में भी रूट का शानदार रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में रूट की उपलब्धियां अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन वनडे में भी उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से पहले रूट के नाम इस प्रारूप में 7,826 रन थे और उनका औसत 51 से अधिक था। वह वनडे में 20 शतक भी लगा चुके हैं। रूट पहले ही वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। अब 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन का आंकड़ा पार कर उन्होंने अपने रिकॉर्ड से भरे करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें