फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान

Tue, 01 Sep 2020 08:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है। मगर तीन मैचों की टी020 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए जो रूट का चयन नहीं हुआ है।

विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को शुक्रवार से रोज बाउल में शुरू हो रही श्रृंखला के लिए टी-20 टीम में शामिल किया गया। रूट और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है, जिसमें विश्व कप विजेता बटलर, आर्चर और वुड भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज सैम कुरेन को भी इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली दोनों टीमों में जगह दी गई है।

बेन स्टोक्स को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह स्टार हरफनमौला खिलाड़ी पिता की बीमारी के बाद न्यूजीलैंड गया था। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल होने के कारण तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की टीम में नहीं है, लेकिन वह 11 सितंबर से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा, ‘हम आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए टीम को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।’

इंग्लैंड टी-20 टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, जो डेनली, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, मार्क वुड।

इंग्लैंड वन-डे टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें