फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 की नीलामी में होंगे 1122 खिलाड़ी, पहली बार शामिल होगा विराट कोहली का प्रतिद्वंद्वी

Sat, 13 Jan 2018 01:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IPL 2018 - फोटो : File
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए आठ फ्रैंचाइजी ने हाल ही में अपने-अपने प्रमुख खिलाड़ी को रिटेन किया। वहीं, बेंगलुरु में आगामी 27-28 जनवरी को और कई खिलाड़ियों खिलाड़ियों की नीलाम की जाएगी। इस साल होने वाले आईपीएल 2018 के 11वें सीजन के लिए कुल 1122 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि खिलाड़ियों की इस लिस्ट में 281 कैप्ड और 838 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें 778 भारतीय और 3 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। अब 27-28 जनवरी को 8 फ्रेंचाइजी इन 1122 में से खिलाड़ियों को चुनेंगी और उन्हें टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगी। 

पढ़ेंः- IPL 2018: युवराज सिंह, गंभीर समेत अन्य खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस का किया खुलासा
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहली बार आईपीएल में नजर आ सकते हैं। रूट ने पहली बार इस लीग में खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम भी नीलामी वाली लिस्ट में शामिल हैं।

इनके अलावा कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, मिशेल स्टार्क, ड्वेन ब्रावो और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा भी नीलामी वाली लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, मुरली विजय और कुलदीप यादव के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, ऑलराउंडर शेन वॉटसन और मिशेल जॉनसन सूची में शामिल हैं। वहीं, ब्रैंडन  मैकुलम, मिचेल जॉनसन, हाशिम अमला, सहित अन्य खिलाडियों पर भी भारी बोली लग सकती है।

विज्ञापन

आईपीएल
मालूम हो कि इससे पहले आईपीएल-2018 के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3-3 खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद-कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2-2 और राजस्थान रॉयल्स-किंग्स इलेवन पंजाब ने 1-1 खिलाड़ी को टीम में बरकरार रखा था। 

क्या है रिटेंशन पॉलिसी
बता दें कि एक फ्रैंचाइजी अधिक से अधिक तीन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रख सकती है। यह भी संभव है कि वो अपने साथ दो या फिर किसी एक खिलाड़ी को भी रिटेन कर सकती है। ऐसा भी संभव है कि कोई फ्रैंचाइजी चाहे तो किसी खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर सकती है। फ्रैंचाइजी रिटेन करने के समय ज्यादा से ज्यादा तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ी या फिर दो विदेशी, वरना दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिटेन कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें