जो डेनली (66) की अद्धशतकीय पारी से इंग्लैंड ने तीसरे व अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हराकर सीरीज एक-एक बराबर कराई। दूसरा मैच बारिश के चलते नहीं हुआ था। इंग्लैंड ने 257 रन के लक्ष्य को 43.2 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। जो रूट ने 49, जॉन बेयरस्टो ने 43 और टॉम बेंटन ने 32 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी नगिदी और हेंड्रिक्स ने तीन-तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर (69*) और क्विंटन डिकॉक (69) की अर्द्धशतकीय पारियों से सात विकेट पर 256 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन विकेट झटके।