फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आरसीबी में फिनिशर की भूमिका का आनंद उठा रहे हैं जितेश शर्मा, बोले- 20-30 रन मेरे लिए अर्धशतक के समान

Wed, 16 Apr 2025 07:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जितेश इस आईपीएल में छठे नंबर पर उतर रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने बताया कि पहले वह अर्धशतक और शतक बनाया करते थे, लेकिन अब 20-30 रन का स्कोर उनके लिए नया मील का पत्थर बन गया है।
विज्ञापन
जितेश शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा आईपीएल 2025 में फिनिशर की भूमिका का आनंद उठा रहे हैं। जितेश ने चार पारियों में 154.38 के स्ट्राइक रेट और 29.33 के औसत से 88 रन बनाए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 गेंदों पर 33 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली थी। जितेश ने फिनिशर की भूमिका पर बातचीत की और बताया कि किस तरह ओपनर की तुलना में अब उनका जीवन बदल गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

छठे नंबर पर उतर रहे हैं जितेश
जितेश इस आईपीएल में छठे नंबर पर उतर रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने बताया कि पहले वह अर्धशतक और शतक बनाया करते थे, लेकिन अब 20-30 रन का स्कोर उनके लिए नया मील का पत्थर बन गया है। जितेश ने कहा, अब हर कोई फिनिशर ही है, लेकिन छठे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है क्योंकि जब से फिनिशर की भूमिका निभा रहा हूं, मैने अर्धशतक नहीं लगाया है। पहले मैं अर्धशतक और शतक लगाता था। 

जितेश ने कहा, पहले मैं ओपनर था तो अर्धशतक और शतक लगाता था। कोई भी उपलब्धि हासिल करने पर बल्ला उठाना अच्छा लगता था, लेकिन जब से फिनिशर बना हूं अर्धशतक भी नहीं लगाया। बस 30-40 रन बनाता हूं। अब ये स्कोर ही पचास के जैसे हैं। अगर आप 30 गेंद में 60 या 70 रन बना रहे हैं तो यह शतक जैसा है। मैं खुश हूं अगर टीम जीत रही है तो।

ये भी पढ़ें: MI vs SRH Playing 11: हैदराबाद के सामने होगी बुमराह की चुनौती, मुंबई को रोहित के फॉर्म में लौटने की उम्मीद
विज्ञापन

जितेश ने बताए विकेटकीपर होने के फायदे
जितेश ने कहा कि विकेटकीपर होने से उन्हें पिच और विरोधी बल्लेबाज को बेहतर समझने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, आपका दिमाग थक जाता है। फायदा यह है कि आप वहां से खेल पर नियंत्रण कर सकते हैं। आपको पता चल जाता है कि आपकी टीम के गेंदबाज इस विकेट पर क्या कर सकते हैं। आप दूसरी टीम के बल्लेबाजों को भांप सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें