भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने कहा है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में पहला टी-20 विश्व कप जीतने का दमखम है। झूलन ने कहा, यह अच्छी खबर है, उन्होंने अभी तक विश्व कप तक अपना वर्चस्व दिखाया है और ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल रद्द हो गया, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। सिर्फ एक और मैच बचा है। बधाई हो।